Grand Vitara EV भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दुनिया में भी कदम रख चुकी है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, “(E-Grand Vitara) को पेश किया है, जो आने वाले समय में भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। यह SUV न सिर्फ आधुनिक तकनीक से लैस है बल्कि यह लंबी रेंज, दमदार डिजाइन और नए फीचर्स के साथ आती है। आइए जानते हैं इस नई गाड़ी की सभी खास बातें आसान भाषा में।
कब होगी लॉन्च?
E-Grand Vitara को May 2025 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी पहली झलक जनवरी 2025 में Bharat mobility show में दिखाई गई। यह कार भारत में ही तैयार की जाएगी, और खास बात ये है कि इसका आधा निर्माण जापान और यूरोप जैसे देशों में निर्यात भी किया जाएगा।
डिज़ाइन में क्या खास है?
Grand Vitara EV का लुक काफी दमदार और स्टाइलिश है। इसका front काफी आकर्षक है, जिसमें तीन लाइन की LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। चार्जिंग पोर्ट को आगे बाए ओर (left front fender) में लगाया गया है। इसमें पीछे के दरवाज़ों के हैंडल C-Philer पर दिए गए हैं, जिससे यह और भी स्पोर्टी लगती है।
कार की लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,640 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,700 मिमी है, जो इसे अंदर से काफी स्पेसदार बनाता है। इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं और इसे कुल 10 रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा, जिसमें 4 डुअल-टोन रंग भी शामिल हैं।
इंटीरियर यानी अंदर से कैसी है गाड़ी?
गाड़ी का इंटीरियर यानी अंदर की दुनिया भी बहुत शानदार है। इसमें बड़ा 10.25 इंच का Touch screen infotainment systemदिया गया है जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 10.1 इंच का पूरी तरह Digital information cluster systemभी है, जो ड्राइवर को जरूरी जानकारी देता है।
अन्य सुविधाओं में वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (जो गर्मी में ठंडी रहती हैं), 10-वे इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी शामिल है। ADAS तकनीक से गाड़ी को सुरक्षित बनाया गया है, जिससे यह अपने आप ब्रेक लगा सकती है, लेन बदलने में मदद कर सकती है और दुर्घटना से बचा सकती है।
बैटरी और रेंज: कितनी चलेगी एक बार चार्ज करने पर?
Grand Vitara EV में दो बैटरी मिलती हैं – एक 49 kWh और दूसरी 61 kWh की बैटरी। ये बैटरियां चीन की कंपनी BYD की बनी हुई ब्लेड टेक्नोलॉजी वाली LFP बैटरियां हैं, जो ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ मानी जाती हैं।
49 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 143 हॉर्सपावर की ताकत देता है जबकि 61 kWh बैटरी वाला वर्जन 173 हॉर्सपावर की ताकत देता है। दोनों ही वेरिएंट्स में 192.5 Nm का टॉर्क मिलेगा।
कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी वाला मॉडल एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकता है। यह रेंज MIDC टेस्टिंग के हिसाब से है। असल दुनिया में यह रेंज थोड़ा कम हो सकती है, लेकिन फिर भी यह रेंज भारतीय बाजार के लिए काफी दमदार मानी जाती है।
चार्जिंग और तकनीक
Grand Vitara EV में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। जिससे इसे जल्दी चार्ज किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी ने इसकी चार्जिंग टाइमिंग और चार्जर टाइप के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि लॉन्च के वक्त ये डिटेल्स भी सामने आ जाएंगी।
गाड़ी में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प भी मिलेगा, यानी यह सभी चारों पहियों से ताकत लेकर चलेगी, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी अच्छा परफॉर्म करेगी।
कीमत क्या होगी?
मारुति सुज़ुकी ने अभी Grand Vitara EV की कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये से शुरू होकर 25 लाख रुपये तक जा सकती है।
क्या खास बनाता है E Vitara को?
मारुति सुज़ुकी ने अब तक पेट्रोल और हाइब्रिड गाड़ियों में अपना जलवा दिखाया है, लेकिन इलेक्ट्रिक गाड़ियों में यह उनका पहला कदम है। ई-ग्रैंड विटारा भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसकी लंबी रेंज, भरोसेमंद ब्रांड नाम, स्टाइलिश डिज़ाइन और आधुनिक फीचर्स इसे खास बनाते हैं।इसके अलावा, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को सरकार भी बढ़ावा दे रही है। अगर सब्सिडी मिलती है, तो इसकी कीमत और आकर्षक हो सकती है।
क्या आपको E Vitara खरीदनी चाहिए?
अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं जो स्टाइलिश हो, लंबी रेंज देती हो, और भारत की सड़कों के हिसाब से बनी हो, तो e Vitara एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। हालांकि इसकी असली परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में पक्की बात लॉन्च के बाद ही पता चलेगी।मारुति की विश्वसनीयता और सर्विस नेटवर्क इसे और भी मजबूत विकल्प बनाते हैं। आने वाले समय में यह SUV भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में बड़ी भूमिका निभा सकती है।
Read also:
- 2025 में भारत की Top 10 Air Conditioner कंपनियाँ: जानिए सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय ब्रांड्स
- Gold Price : क्या सोना ₹56,000 तक सस्ता होगा? जानिए बाजार के संकेत और विशेषज्ञों की राय
- Weather Update :उत्तर भारत में मौसम का हाल: कहीं तेज गर्मी, कहीं बारिश की उम्मीद
- Hero splendor plus XTEC 2.0 आया बाजार में दमदार फीचर और इंजन के साथ